Showing posts with label कुलदीप. Show all posts
Showing posts with label कुलदीप. Show all posts

Wednesday, 16 December 2015

तुझे भूलने की कोशिश में मेरी हर बार पलकें भीग जातीं हैं |
मैं तेरे इस शहर से दूर रहूँ जितना याद तेरी खींच लाती हैं |
        - कुलदीप "कमल"

Tuesday, 15 December 2015

चंद मिसरे



इश्क खुशियों का जहाँ हो,ये ज़रूरी तो नहीं |

हर मुहब्बत दास्ताँ हो,ये ज़रूरी तो नहीं |

यूं बहुत कुछ बोलती है आँख की गहराई भी,

प्यार लब से ही बयाँ हो,ये ज़रूरी तो नहीं |
              
          - कुलदीप "कमल"

Monday, 14 December 2015

प्यार रिश्ता औ" वफ़ा बस नाम बनकर रह गयी |
ज़िंदगी दौलत की चाहत में उलझकर रह गयी  |
रोज़ जीने के लिए बस इक ज़रुरत चाहिए,
वो ज़रूरत रोज़ की लालच में ढलकर रह गयी |
                  - कुलदीप "कमल"

Sunday, 13 December 2015

शेर


प्यार क्या है क्या वफ़ा है मै समझ सकता अगर ,
दिल मेरा उसकी ख़ुशी में यूं कभी जलता नहीं |

दोष क्या दें आज उनको हो गए जो बेवफा ,
प्यार शायद हमने ही दिल से कभी किया नहीं |
                       - कुलदीप "कमल"

Saturday, 12 December 2015

हर तरफ सुखा पड़ा है घर में एक दाना नहीं,
अब परिंदों का यहाँ पर कोई ठिकाना नहीं |

दिन मजूरी में गुजारी रात गुज़री नींद में ,
है मुहब्बत चीज़ क्या हमने कभी जाना नहीं |
                             कुलदीप "कमल"

Friday, 11 December 2015

ज़िन्दगी अब मैं तेरी कुछ खबर नहीं रखता ,
रुलाया तूने इतना कि चश्म-ए-तर नहीं रखता |

आंधियां बनकर आशियाँ मेरा तबाह न करता अगर,
तो यूं दुआओं के पहरे में अपना घर नहीं रखता |

बीच राह में तूने बड़ी बेदर्दी से ऐसे ठुकराया था,
कि अब सफ़र में तेरे जैसा राहबर नहीं रखता |
                            
- कुलदीप "कमल"